लखनऊ-नोएडा को टक्कर देगा यूपी का ये शहर! 2000 किसानों की किस्मत चमकी, चार गुना मुआवजा तय
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:25 AM
यूपी का बरेली जिला अब शहरी विकास के नए मानचित्र पर बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। यूपी के इस जिले में पीलीभीत रोड पर बनने वाली आधुनिक टाउनशिप से न केवल बरेली के विस्तार को गति मिलेगी बल्कि दो हजार से अधिक किसानों की जिंदगी भी बदलने वाली है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए यूपी के नौ गांवों की करीब 267 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। यूपी के इस शहर के किसानों को भूमि के बदले जिलाधिकारी के सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती पर निर्भर परिवारों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित होगा। UP News :
भूमि की दर तय करने के साथ किसानों की सहमति भी ली जाएगी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्रय दर निर्धारण समिति गठित कर दी गई है, जो भूमि की दरें तय करने के साथ किसानों से सहमति भी लेगी। अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र से पहले भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह टाउनशिप योजना बरेली के विकास की दिशा बदल सकती है। इससे जहां शहर की आवासीय जरूरतें पूरी होंगी, वहीं आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
नई योजना आधुनिक सुविधाओं से लैस
इससे पहले ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के तहत 1745 किसानों की 224 हेक्टेयर भूमि ली गई थी और इसके एवज में 1152 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था। नई योजना उसी मॉडल पर आधारित है, लेकिन इससे कहीं व्यापक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि किसानों से सहमति लेने का कार्य तेज गति से चल रहा है और प्रशासन इस योजना को लेकर पूरी तरह गंभीर है। UP News