Nagpur News : धोखाधड़ी के मामले का चीन से कनेक्शन, तीन राज्यों से छह गिरफ्तार
Connection of fraud case with China, six arrested from three states
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:54 AM
नागपुर। धोखाधड़ी के एक मामले की जाचं कर रही नागपुर की साइबर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन के नागरिक को अपराध की राशि भेजने का पता लगाया। इस सिलसिले में मुंबई, गुजरात तथा राजस्थान से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, गुजरात और राजस्थान से हुई गिरफ्तारी
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से तीन मुंबई और उपनगरीय नालासोपारा के रहने वाले हैं, जबकि अन्य राजस्थान और गुजरात (सूरत) के निवासी हैं। पुलिस ने मुंबई से आकाश तिवारी तथा रवि वर्मा, नालासोपारा से संतोष मिश्रा, सूरत से मीत व्यास और राजस्थान से अंकित तातेर तथा अरविंद शर्मा को गिरफ्तार किया है।
डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन और लाखों की नकदी बरामद
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 19 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 7.87 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों से 37.26 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ करने तथा किसी भी संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंध का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।