
Delhi News: नई दिल्ली। दिल्ली ललित कला अकैडमी में थॉट्स ऑफ कैनवस ऑल इंडिया ग्रुप द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती गरिमा गोविल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 500 बच्चों ने भाग लिया ।
इस प्रदर्शनी में 3 वर्ष से 13 वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के विकास जैन ने इस अवसर पर कहा कि सभी बच्चों को अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सभी आयोजकों को बधाई दी और अगली बार का कार्यक्रम विधानसभा में करने के लिए आमंत्रित किया।