GUJRAT HIGH COURT: सोनिया ने ली गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ
GUJRAT HIGH COURT
भारत
RP Raghuvanshi
16 Feb 2023 09:13 PM
GUJRAT HIGH COURT: अहमदाबाद। न्यायमूर्ति सोनिया गोकानी ने बृहस्पतिवार को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वह 25 फरवरी को अपनी सेवानिवृत्ति से कुछ ही दिन पहले उच्च न्यायालय में इस पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बन गई हैं।
GUJRAT HIGH COURT
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में राजभवन में न्यायमूर्ति गोकानी को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कानून एवं न्याय मंत्री ऋषिकेश पटेल मौजूद थे।
न्यायमूर्ति गोकानी की नियुक्ति को केंद्र ने 12 फरवरी को मंजूरी दी थी और वह 13 फरवरी से मुख्य न्यायाधीश (नामित) के रूप में सेवा दे रही थीं। उनकी नियुक्ति न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने के बाद हुई है।
गुजरात उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाली न्यायमूर्ति गोकानी फरवरी को सेवानिवृत्त होंगी और उनका कार्यकाल सबसे छोटा होगा।
गुजरात के जामनगर में 26 फरवरी 1961 को जन्मी गोकानी को 17 फरवरी, 2011 को गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 28 जनवरी, 2013 को वह स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुईं।
वह 10 जुलाई, 1995 को अहमदाबाद में शहर के दीवानी और सत्र न्यायालय में एक न्यायाधीश के रूप में सीधे न्यायपालिका में शामिल हुईं और कई दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई की।