Political : आठ माह से कतर की गिरफ्त में आठ पूर्व नौसैनिक, सरकार मौन क्यों : कांग्रेस
Eight former marines in Qatar's custody for eight months, why the government is silent: Congress
भारत
चेतना मंच
06 Apr 2023 08:57 PM
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कतर में गिरफ्तार आठ पूर्व नौसैनिकों के अब तक रिहा नहीं होने पर चिंता जताई है। कांग्रेस ने सवाल किया कि केंद्र सरकार इन लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने में असमर्थ क्यों है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि 30 अगस्त 2022 को कतर के अधिकारियों ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को गिरफ़्तार किया था, जो कतर नौसेना को प्रशिक्षण देने के कार्य में शामिल थे। आठों को एकांत कारावास में रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार को न तो गिरफ़्तारियों की सूचना दी गई और न ही इनके ख़िलाफ आरोपों के बारे में कोई जानकारी दी गई।
बीते वर्ष नवंबर में ही रिहा हो गया था ओमानी नागरिक
रमेश ने सवाल किया कि भारत सरकार अभी भी इस मामले के तथ्यों का पता लगाने या नौसेना के पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों को न्याय के लिए आश्वस्त करने में असमर्थ क्यों है? ऐसा क्यों है कि नौसेना के पूर्व कर्मियों के साथ गिरफ़्तार किये गये एक ओमानी नागरिक को नवंबर में रिहा कर दिया गया, लेकिन भारतीय नागरिक अभी भी हिरासत में हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार से आग्रह करती है कि वह भारत के नौसैन्य कर्मियों के परिवारों और लोगों को बताए कि हमारे पूर्व सैन्य कर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।