
आग बुझने से पहले दुकानें खाक
आग में टट्टर की 10 दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना पर दुकानदार और इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत से आग पर पूरी तरह से काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि आग की चपेट में आने से उनकी दुकान के साथ ही पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
हर साल लगती है आग
40 दुकान बाजार के व्यापारियों ने बताया कि ये कोई पहला मामला नहीं है। हर साल इसी तरह दुकानों में आग लग जाती है। व्यापारियों ने कहा कि यह शॉर्ट सर्किट या कूड़े से आग नहीं लगती है। यहां कुछ अराजक तत्वों की खुराफात से आग लगती है।
बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि अगर व्यापारियों को कुछ ऐसी आशंका है, तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली जाएगी। फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
