22वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें? सिर्फ एक क्लिक में लगाएं पता

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 22वीं किस्त के लिए लाखों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों के खाते में सीधे 2,000 रुपये की किस्त भेजी जाती है। किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल हो।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 22वीं किस्त
locationभारत
userअसमीना
calendar21 Jan 2026 03:30 PM
bookmark

देशभर के करोड़ों किसानों की निगाह अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त पर टिकी है। पिछले साल 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त के तहत 2-2 हजार रुपये कई किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए गए थे। अब किसानों के बीच एक ही सवाल है क्या इस बार 22वीं किस्त भी समय पर मिलेगी और क्या आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है?

पीएम किसान योजना की पिछली किस्तों की झलक

पिछली फरवरी में 19वीं किस्त के तहत 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी, 2025 को बिहार के भागलपुर से यह राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी। हालांकि, कुछ गड़बड़ियों के कारण 30 लाख लाभार्थियों की 20वीं किस्त रोक दी गई थी। 21वीं किस्त में भी केवल वही किसान शामिल हुए जिन्होंने योजना की पात्रता पूरी की थी। यही कारण है कि इस बार किसानों में 22वीं किस्त का इंतजार और बढ़ गया है।

किन किसानों की किस्त रुकी हुई है?

केंद्र सरकार द्वारा किए गए वेरिफिकेशन में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके चलते लाखों किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा। कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं-पहला, वे किसान जिन्होंने जमीन का मालिकाना हक 1 फरवरी, 2019 के बाद प्राप्त किया। दूसरा, ऐसे परिवार जिनके एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे थे, जैसे पति और पत्नी। तीसरा, जिन परिवारों में नाबालिग सदस्य योजना में शामिल थे। चौथा, जिन किसानों ने अभी तक eKYC नहीं कराया और अंतिम जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री पूरी नहीं की थी।

पीएम किसान योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?

किसान स्वयं यह जान सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। वहां “Beneficiary List” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। “Get Report” पर क्लिक करते ही आपके गांव के सभी लाभार्थियों के नाम सामने आ जाएंगे।

अपने स्टेटस की जांच कैसे करें?

अगर आप केवल अपने खाते की जानकारी चाहते हैं तो स्टेटस भी आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना Registration Number और Captcha Code डालें और “Get OTP” पर क्लिक करें। तुरंत ही आपको अपनी पात्रता, आखिरी किस्त का स्टेटस और बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ या नहीं इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

हरा सिग्नल का मतलब

जब आप अपना स्टेटस चेक करेंगे तो अगर Land Seeding और eKYC Status के सामने “YES” लिखा हो और हरा रंग दिख रहा हो, तो समझ लें कि आपकी किस्त में कोई रुकावट नहीं है। फरवरी, 2026 में आने वाली 22वीं किस्त निश्चित रूप से आपके खाते में पहुंचेगी।

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

दिल्ली वालों की आ गई मौज, मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, जल्दी जानें स्कीम

Free Cylinder Scheme: दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली पर 17 लाख लोगों को मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के जरिए राशि भेजी जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को रसोई खर्च में राहत देना और...

Free Cylinder
फ्री मिलेगा सिलेंडर
locationभारत
userअसमीना
calendar21 Jan 2026 02:45 PM
bookmark

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि इस होली और दिवाली 17 लाख लोगों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की रसोई खर्चों में राहत देना और चुनावी वादों को पूरा करना है। बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में अपने घोषणापत्र में यह वादा किया था कि उनके सत्ता में आने पर गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लोगों को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। अब यह वादा 300 करोड़ रुपये के बजट के साथ हकीकत बनने जा रहा है।

मुफ्त LPG योजना का उद्देश्य और बजट

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लोगों को रसोई गैस में राहत देना है। दिल्ली सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी के साथ इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत कर दिया है। राजधानी में लगभग 17.18 लाख राशनकार्ड धारक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना के तहत हर लाभार्थी को होली और दिवाली पर 1-1 फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ EWS और गरीब वर्ग के राशनकार्डधारकों को मिलेगा। दिल्ली में पात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिए राशनकार्ड वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हालांकि, योजना सीधे घर पर सिलेंडर पहुंचाने की बजाय DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा भेजकर लागू की जाएगी। इस मॉडल की तर्ज पर यूपी में पहले से ही सफल योजना चलाई जा रही है।

DBT के जरिए कैसे मिलेगा फ्री सिलेंडर?

लाभार्थियों को सीधे सिलेंडर वितरित करने के बजाय, सरकार पात्र लाभार्थियों के आधार लिंक बैंक खाते में राशि भेजेगी। इसका फायदा यह होगा कि वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी प्रकार की त्रुटि या धांधली से बचा जा सके। फ्री सिलेंडर योजना के तहत हर लाभार्थी होली और दिवाली पर 1 सिलेंडर मुफ्त के तौर पर प्राप्त करेगा।

500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना का इंतजार

दिल्ली सरकार ने यह भी योजना बनाई है कि गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी इस योजना के तहत किन वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा यह तय नहीं हुआ है। सरकार इस समय यह निर्णय ले रही है कि क्या यह सुविधा सभी राशनकार्डधारकों को दी जाएगी या केवल PM Ujjwala योजना के लाभार्थियों को।

चुनावी वादे का पूरा होना

बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था और अब रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर इस वादे को पूरा किया जा रहा है। इस योजना से न केवल गरीब वर्ग को मदद मिलेगी बल्कि सरकारी योजनाओं में भरोसा और पारदर्शिता भी दिखेगी।

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

युवाओं के लिए इंटर्नशिप का बेस्ट मौका, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये!

PM Internship Scheme 2026: अगर आप देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। पढ़ाई के साथ-साथ आप 5000 रुपये महीना स्टाइपेंड पा सकते हैं और सर्टिफिकेट हासिल करके अपना करियर बना सकते हैं।

PM Internship Scheme
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026
locationभारत
userअसमीना
calendar17 Jan 2026 10:07 AM
bookmark

युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। मोदी सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme 2026) का दूसरा राउंड शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत देश के टॉप-500 कंपनियों में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। साथ ही इंटर्नशिप के दौरान सरकार हर महीने 5000 रुपये स्टाइपेंड भी देगी। इस योजना का मकसद युवाओं को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रखना बल्कि वास्तविक काम सीखने का अनुभव देना है। आप IT, बैंकिंग, ऑटोमोटिव, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग जैसे प्रमुख सेक्टर में अपनी पसंद के अनुसार इंटर्नशिप कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम अवधि 6 महीने तय की गई है।

करोड़ों युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम का उद्देश्य युवाओं को प्रोफेशनल जीवन में अनुभव देना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। सरकार ने योजना शुरू करते समय यह लक्ष्य रखा कि अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका दिया जाए। इस स्कीम में 730 जिलों की 300 प्रमुख कंपनियों शामिल हैं। युवा अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार लोकेशन और कंपनी चुनकर आवेदन कर सकते हैं। हर उम्मीदवार अधिकतम 3 कंपनियों में आवेदन कर सकता है।

पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप का मौका

PM Internship Scheme सिर्फ अनुभव तक सीमित नहीं है। इसमें कई वित्तीय और करियर लाभ भी शामिल हैं। पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। ज्वाइनिंग के बाद 6000 रुपये एक बार मिलेंगे और इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 5000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 4500 रुपये सरकार और 500 रुपये कंपनियां अपने CSR फंड से देती हैं। कंपनियां चाहें तो स्टाइपेंड बढ़ा भी सकती हैं। इसके अलावा, सरकारी मंत्रालयों और बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव मिलेगा। इंटर्नशिप के अंत में सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा और पीएम जीवन ज्योति और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लाभ भी मिलेंगे। भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर भी खुलेंगे।

योजना की पात्रता

इस योजना के लिए पात्रता कुछ इस प्रकार है। उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार फुल टाइम कोर्स कर रहे हों और कहीं भी फुल या पार्ट टाइम जॉब न कर रहे हों। परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। आप इसे मोबाइल एप या ऑफिशियल पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। एप या पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरना, कंपनी चुनना और अपनी लोकेशन तय करना आसान है। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2026 है।

आपके लिए सुनहरा मौका

यह योजना सिर्फ पैसे या स्टाइपेंड तक सीमित नहीं है। यह युवाओं को रियल-टाइम काम सीखने, नेटवर्क बनाने और भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने का सुनहरा अवसर देती है। टॉप कंपनियों का अनुभव और सरकारी समर्थन युवाओं को प्रोफेशनल लाइफ के लिए पूरी तरह तैयार करता है। अगर आप अपना करियर मजबूत करना चाहते हैं और टॉप कंपनियों में अनुभव लेना चाहते हैं तो PM Internship Scheme 2026 आपके लिए एक सुनहरा मौका है।

संबंधित खबरें