World Stroke Day 2022- इशारों में समझे ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण, जाने क्या है वर्ल्ड स्ट्रोक डे की थीम
भारत
RP Raghuvanshi
29 Oct 2022 12:05 PM
World Stroke Day 2022- आज वर्ल्ड स्ट्रोक डे है। प्रतिवर्ष 29 अक्टूबर का दिन लोगों को ब्रेन स्ट्रोक की गंभीरता समझाने व इसके उपचार के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड स्ट्रोक डे के रूप में मनाया जाता है।
क्या है वर्ल्ड स्ट्रोक डे का इतिहास -
29 अक्टूबर साल 2004 में कनाडा के वैंकूवर में विश्व स्ट्रोक कांग्रेस ने सबसे पहले यह दिन मनाया था। बाद में साल 2006 में लोगों में ब्रेन स्ट्रोक के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 29 अक्टूबर के दिन को वर्ल्ड स्ट्रोक डे के रूप में बनाने की घोषणा की गई। साल 2006 में वर्ल्ड स्ट्रोक फेडरेशन और इंटरनेशनल स्ट्रोक सोसाइटी को विलय करके वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गेनाइजेशन बनाया गया। इसके बाद से वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गेनाइजेशन प्रति वर्ष विभिन्न प्लेटफार्म पर वर्ल्ड स्ट्रोक डे (World Stroke Day) मनाने का प्रबंध करता है।
साल 2010 में वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गेनाइजेशन (WSO) ने स्ट्रोक के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए स्ट्रोक को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
वर्ल्ड स्ट्रोक डे 2022 की थीम -
प्रतिवर्ष वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। साल 2022 के लिए जोखिम निर्धारित की गई है वह है -"Precioustime"। इस थीम को रखने का उद्देश्य यह है कि लोगों को स्ट्रोक की गंभीरता के प्रति जागरूक करते हुए, इसके संकेतों, लक्षणों व महत्व को समझाने तथा जटिलताओं को रोकने के लिए शीघ्र निदान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह थीम स्ट्रोक पीड़ितो को बिना विलंब किए तेज गति से उपचार कराने का भी संदेश देती है।
अगर दिखे यह लक्षण तो तुरंत हो जाए सावधान -
ब्रेन स्ट्रोक एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी के कुछ ऐसे लक्षण है जो अगर दिखे तो व्यक्ति को तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण -
1. अगर किसी व्यक्ति को अचानक से कमजोरी महसूस होने लगे तो यह बात नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। यह ब्रेन स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
2. अचानक से आंखो की रोशनी का चला जाना भी ब्रेन स्ट्रोक से जुड़ा हो सकता।
3. शरीर में कमजोरी के साथ हाथ पैर का संतुलन बिगड़ना, आंखों का कमजोर होना, छूने पर किसी चीज का एहसास ना होना, बोलने में समस्या होना, यह सभी ब्रेन स्ट्रोक के संकेत होते हैं।
4. सिर में अचानक तेज दर्द होना भी ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण है। सिर में तेज दर्द के बाद यदि कोई व्यक्ति तुरंत बेहोश हो जाए तो बिना देर किए उसे आपातकालीन सेवा देनी चाहिए।
ब्रेन स्ट्रोक होने पर व्यक्ति मुस्कुराने, बोलने व अपने हाथों को ऊपर उठाने में असमर्थ रहता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।