Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: 21 साल होते ही मिलेंगे लाख रुपये! कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना 2026 के तहत बेटियों को 21 साल की उम्र पूरी होने या ग्रेजुएशन करने पर ब्याज सहित करीब 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना में जन्म से लेकर पढ़ाई के अलग-अलग चरणों पर सरकार राशि जमा करेगी।

दिल्ली की बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दिल्ली सरकार 19 फरवरी को एक नई पहल शुरू करने जा रही है जिसका नाम है दिल्ली लखपति बिटिया योजना। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस योजना को लॉन्च करेंगी। दिल्ली लखपति बिटिया योजना का मकसद है कि बेटी के जन्म से ही उसके नाम पर पैसा जमा होना शुरू हो जाए और 21 साल की उम्र पूरी होने या ग्रेजुएशन करने पर उसे ब्याज सहित लगभग 1 लाख रुपये की राशि सीधे उसके बैंक खाते में मिले। दिल्ली लखपति बिटिया योजना पहले से चल रही दिल्ली लाडली योजना का ही अपग्रेड वर्जन है जिसे और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने नया ढांचा तैयार किया है।
दिल्ली लखपति बिटिया योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और आर्थिक सुरक्षा देना है। सरकार चाहती है कि बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक परिवारों को आर्थिक सहयोग मिले ताकि पढ़ाई बीच में न रुके और बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें।
कैसे लखपति बनेंगी दिल्ली की बेटियां?
पहले लाडली योजना के तहत कुल 35,000 रुपये तक की सहायता मिलती थी। अब नई लखपति बिटिया योजना के तहत सरकार कुल 56,000 रुपये चरणबद्ध तरीके से जमा करेगी। यह राशि समय के साथ ब्याज जोड़कर लगभग 1.20 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। अंतिम भुगतान सीधे बेटी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाएगा। यह राशि तभी मिलेगी जब बेटी 21 साल की हो जाएगी या ग्रेजुएशन/डिप्लोमा पूरा करेगी।
किस-किस चरण में मिलेगा पैसा?
सरकार अलग-अलग शिक्षा स्तर पर आर्थिक सहायता देगी। जन्म के समय 11,000 रुपये जमा किए जाएंगे। पहली कक्षा में प्रवेश पर 5,000 रुपये मिलेंगे। 6वीं, 9वीं, 10वीं और 12वीं में दाखिले पर 5,000-5,000 रुपये दिए जाएंगे। ग्रेजुएशन या डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 20,000 रुपये मिलेंगे। इन सभी किस्तों और ब्याज को मिलाकर बेटी को लगभग 1 लाख रुपये मिलेंगे।
दिल्ली लखपति बिटिया योजना की पात्रता क्या है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। बेटी का जन्म दिल्ली में होना चाहिए। परिवार कम से कम तीन साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए। परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। यदि बेटी ने दिल्ली से बाहर भी एडमिशन लिया है तो भी उसे लाभ मिल सकेगा।
दिल्ली लखपति बिटिया योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
हालांकि विस्तृत गाइडलाइंस जारी होना बाकी है लेकिन संभावना है कि आवेदन प्रक्रिया e-District पोर्टल के माध्यम से होगी। आवेदक को दिल्ली के पते वाले आधार कार्ड से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
पुराने लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली सरकार लाडली योजना के अटके हुए 190 करोड़ रुपये भी जारी करने जा रही है। करीब 1.86 लाख खाते मैच्योर हो चुके हैं लेकिन कई लोगों ने अभी तक दावा नहीं किया है। सरकार ने 30,000 से ज्यादा लाभार्थियों को 90 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं और 41,000 अन्य लाभार्थियों को भी जल्द भुगतान किया जाएगा।