Mithilesh Chaturvedi- बॉलीवुड और टीवी जगत के इस महान अभिनेता का हुआ निधन
Mithilesh Chaturvedi
भारत
चेतना मंच
04 Aug 2022 05:48 PM
टेलीविजन जगत और बॉलीवुड इंडस्ट्री के महान अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी (Mithilesh Chaturvedi) का कल 3 अगस्त की शाम लखनऊ में निधन हो गया। अभिनेता लंबे समय से हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे है। कुछ दिन पहले इन्हें हार्ट अटैक भी आया था। तबीयत खराब होने के बाद इनकी भली-भांति देखभाल हो सके इस को ध्यान में रखते हुए यह अपने होम टाउन लखनऊ में शिफ्ट हो गए थे। जहां कल शाम इनका निधन हो गया।
अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी (Mithilesh Chaturvedi) बॉलीवुड इंडस्ट्री और टेलीविजन जगत के एक महान अभिनेता थे। टेलीविजन जगत में बेहद पॉपुलर अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी ने बॉलीवुड की भी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
साल 1997 में आई फिल्म 'भाई भाई' से इन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सत्ता, ताल, फिज़ा, रोड, कोई मिल गया, बंटी और बबली, गांधी माई फादर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में इन्होंने काम किया। फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी ये नजर आए। साल 2020 में आई वेब सीरीज स्कैम में भी ये नजर आए थे।
15 दिनों में मनोरंजन जगत के लिए तीसरी बुरी खबर -
22 जुलाई को टेलीविजन जगत के एक पॉपुलर अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया था। दीपेश टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर है' में मलखान के किरदार में नजर आ रहे थे। इसके बाद 29 जुलाई को महाभारत सीरियल में नंद का करने वाले अभिनेता रसिक दवे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अब 3 अगस्त को जाने-माने अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी (Mithilesh Chaturvedi) का निधन हो गया। ऐसे में एक के बाद एक तीन महान कलाकारों के चले जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।