Azam Khan- मायावती ने किया आजम खान का समर्थन, योगी सरकार पर उठाए सवाल
आजम खान के समर्थन में उतरी मायावती
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:25 AM
उत्तर प्रदेश - सपा पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर शहर सीट के विधायक आजम खान (Azan Khan) इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले 2 साल से सीतापुर जेल में बंद आजम खान की जमानत की अर्जी हाल ही में हाई कोर्ट द्वारा स्वीकार की गई है। लेकिन इसके बावजूद एक अन्य केस के चलते आजम खान को जेल से रिहाई नहीं मिल पाई है।
अब बसपा सुप्रीमो मायावती सपा नेता आजम खान (BSP leader Mayawati in support of sp vidhayak azam khan) के समर्थन में मैदान में उतरी हैं। आज एक ट्वीट के जरिए मायावती ने आजम खान का समर्थन जताते हुए योगी सरकार पर तीखे सवाल उठाएं हैं।
मायावती ने ये लिखा है अपनी ट्वीट में -
आजम खान (Azam Khan) के सपोर्ट में उतरी मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर प्रहार करते हुए ट्वीट किया है कि - "यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी कांग्रेस की ही तरह, जिस प्रकार से टारगेट करके गरीबों, दलितों, आदिवासियों एवं मुस्लिम को जुल्म, ज्यादती व भय आदि का शिकार बनाकर, उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह अति दुखद है। जबकि दूसरों के मामले में इनकी कृपा दृष्टि जारी है।"
बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा है कि -" इसी क्रम में यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण व आतंकित कार्यवाही तथा वरिष्ठ विधायक मोहम्मद आजम खान को करीब सवा 2 वर्षों से जेल में बंद रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नजर में न्याय का गला घोटना नहीं तो और क्या है?"
मायावती जी आगे लिखती है कि -" साथ ही देश के कई राज्यों में जिस प्रकार से दुर्भावना व द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों वह मेहनतकश समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर भय व आतंक का शिकार बनाकर, उनकी रोजी-रोटी छीन ली जा रही है। वह अनेकों सवाल खड़े करता है, जो अति चिंतनीय भी है।"