बच्चे को मारकर शव को बम्बे में फेंकने वाला शातिर हत्यारा धरा गया
भारत
चेतना मंच
03 Aug 2022 02:01 AM
दनकौर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 216/22 धारा 302/201/120बी भा0द0वि0 थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत हत्या के अभियोग में आरोपी वांछित अभियुक्त इसलाम पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम मंडपा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को अभियुक्त के निवास से गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03.06.22 को प्रार्थी अनवर खान पुत्र तस्सुवर ग्राम मण्डपा थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर का धेवता जुनैद पुत्र श्री मारुफ उम्र तकरीबन 11 वर्ष निवासी कल्छिना थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद ग्राम मण्डपा आया हुआ था सांय 5.30 बजे जुनैद घर से बाहर खेलने गया था लेकिन काफी देर तक घर न आने के कारण जुनैद को तलाश किया गया तो ग्राम बाहर बम्बे मे रात्रि करीब 9.30 बजे उसका शव मिला, जिस सम्बन्ध में हत्या की आशंका पर वादी की तहरीर के आधार थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 216/22 धारा 302,201 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था ।
दिनांक 30.12.2022 को मुखबिर की सूचना पर थाना दनकौर पुलिस द्वारा मण्डी श्याम नगर पुल के पास से मुकदमें में नामित अभियुक्त राशिद पुत्र वसारत नि0 आसिफाबाद चंदपुरा थाना गुलावटी बुलन्दशहर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।उसी हत्या के मामले में आज शातिर अपराधी इसलाम पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम मण्डपा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है ।