Raisina Dialogue 2022: PM मोदी करेंगे रायसीना डायलॉग का उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Raisina Dialogue 2022
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 09:22 PM
Raisina Dialogue 2022: साल 2016 में शुरू हुए रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue) विचार और विमर्श का एक बहुत महत्वपूर्ण मंच बन चुका है.
यह भारत की कूटनीति (diplomacy) ही नहीं बल्कि वैश्विक कूटनीति के विशेषज्ञों, राजनेताओं और शोधार्थियों को भी एक मंच पर लाने का काम कर रहा है.
पिछले 2 वर्षों से रायसीना डायलॉग का आयोजन वर्चुअल तरीके किया गया था. लेकिन इस बार PM मोदी आज यानी 25 अप्रैल 2022 को रायसीना डायलॉग कार्यक्रम का उद्घाटन (Inauguration of Raisina Dialogue) करने वाले है.
इस मंच के माध्यम से दुनियाभर के दिग्गज दुनिया के समक्ष मौजूदा चुनौतियों पर विचार विमर्श करेंगे.
>> यह भी पढ़े:- योगी आदित्यनाथ को UP की कमान संभाले हुआ एक महीना पूरा, लिए ये बड़े फैसले
PM मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 25 अप्रैल को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 90 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसमें 25 देशों को वरिष्ठ मंत्री शामिल रहेंगे.
विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की तरफ से आयोजित इस मंच पर सिर्फ दिग्गज देशों की सरकारों के ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसी संस्थानों के लोग भी भाग लेंगे.
>> यह भी पढ़े:- सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा ने किया आत्मसमर्पण
Raisina Dialogue 2022 की थीम क्या हैं
रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue 2022) का इस वर्ष का थीम टेरा नोवा: इंपैशंड, इंसेंट और इंपेरिल्ड (Terra Nova: Impressed, Incented and Imperiled) रहेगा.
आपको बता दू कि धरती का सबसे पुराना नाम टेरा नोवा (Terra Nova) है और इस नाम के थीम के पीछे का उद्देश्य है कि धरती को नए नजरिए से देखा जाए.
विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने बताया कि इस थीम के पीछे 6 प्रमुख विषय हैं जिसके इर्द गिर्द इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रित रहेगा.
>> यह भी पढ़े:- Shah Rukh Khan ने चौथी बार बदली ‘मन्नत’ के मेन गेट की ये चीज, जानिए क्या है वो चीज जो सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में हैं