Punjab News: ‘कांग्रेस जल रही है और हाईकमान बंसी बजा रहा’
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:09 PM
राष्ट्रीय ब्यूरो।कांग्रेस पार्टी के पंजाब संकट को लेकर भाजपा चटखारे ले-लेकर मजे ले रही है। केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कटाक्ष कर राहुल गांधी की तुलना नीरो से करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बाढ़ में डूबी है और उसके नेता केरल के पानी में डुबकी लगा रहे हैं। रोम जल रहा और नीरो चैन की बंशी बजा रहा है। नकवी में कहाकि कांग्रेस अपनी चालबाजी व नकारात्मक भूमिका के चलते उलझती जा रही है। जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ रहा है।
कपिल सिब्बल के घर पर हुए प्रदर्शन से साबित हो गया है कि कांग्रेस के भीतर किस कदर घमासान चल रहा है। कांग्रेस ग्रैंड ओल्ड पार्टी है,लेकिन अब उसकी सेहत ठीक नहीं है। नकारात्मक विचार व गलत नीतिये के चलते पार्टी खत्म होने के कगार पहुंच गई है।वहीं कपिल सिब्बल के घर पर हुए प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी-23 के सदस्य आनंद शर्मा उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करें।