Stock Market: शेयर बाजार में उछाल से बढ़ी रौनक, सेंसेक्स ने 275 अंक की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:18 PM
मुंबई: अमेरिकी बाजार (Stock Market) की तरफ से मिलने वाले जबरदस्त तेजी वाले नतीजे आने के साथ हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की हरे निशान के साथ शुरआत हुई। कारोबारी सत्र की शुरुआत में 30 अंक वाला सेंसेक्स 275.95 अंक बढ़ने के बाद 59,050.67 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया। वहीं, 50 अंक वाला निफ्टी 91 अंक की तेजी करने के बाद 17,619.30 पर खुलकर कारोबार कर रहा है। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 30 में से 27 शेयर हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बाजार की शुरआत होने के बाद सभी सेक्टोरल (Stock Market) इंडेक्स हरे निशान में होना शुरू हो गई हैं। निफ्टी 50 के 48 शेयरों में खरीदारी हो रही है और सेंसेक्स -30 के 29 में निवेश किया जा रहा है। आज के कारोबार में बैंक, आईटी, मेटल्स शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के बाद लगातार बैलेंस बनता दिख रहा है।
आज के कारोबार के दौरान देखा जाए तो TITAN, COALINDIA, HINDALCO, TECHM और M&M टॉप गेनर की सूची में शामिल हैं। वहीं, EICHERMOT, BHARTIARTL, SHREECEM, INDUSINDBK और NESTLEIND टॉप लूजर बनकर कारोबार कर रहे हैं । भारतीय रुपया आज लगभग फ्लैट खुलकर कारोबार जारी है। रुपया शुक्रवार को 79.86 पर खुल गया था। पिछले दिन यह 79.88 पर क्लोज हो गया था।
गुरुवार के दिन ऐसा रहा शेयर बाजार का हाल
इससे पहले गुरुवार के दिन तेज़ी करने के बाद शेयर बाजार कारोबार के अंत में गिरकर बंद हो गया था। कारोबारी सत्र के दौरान देखा जाए तो 30 अंक वाला बीएसई सेंसेक्स 311 अंक की गिरावट करने के साथ 58,774.72 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक टूटकर 17,522.45 अंक पर पहुंच गया था।